*अश्वगंधा‬ के फायदे व नुकसान जाने*

अश्वगंधा‬ के फायदे व नुकसान जाने
अश्वगंधा का दवा के रूप में सैकड़ों वर्षों से उपयोग किया जाता रहा है. अश्वगंधा में अनेक चमत्कारी गुण हैं, और कई परेशानियों में यह आश्चर्यजनक रूप से लाभकारी है. अश्वगंधा का आयुर्वेद में बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है. इसका सही मात्रा में उपयोग करना कई मामलों में फायदेमंद है, लेकिन साथ हीं एक सीमा तक हीं इसका उपयोग करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि अश्वगंधा के प्रमुख फायदे कौन-कौन से हैं.
‪#‎अश्वगंधा‬ के फायदे :
जिन लोगों को हमेशा आलस्य महसूस होता रहता है, अश्वगंधा उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके सेवन से आलस्य खत्म हो जाता है.
अश्वगंधा Anti Aging दवा है, यह उम्र को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है. जिससे व्यक्ति जल्दी बुढ़ा नहीं होता है. अर्थात इसके सेवन करने से समय से पहले बुढ़ापा नहीं आता है.
यह मन को शांत करता है और और सहनशक्ति में वृद्धि करता है.
यह हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है.
यदि आपको अनिंद्रा की शिकायत है, तो अश्वगंधा आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.
अश्वगंधा के सेवन से गठिया का दर्द खत्म हो जाता है.
अश्वगंधा ब्लडप्रेशर को नियन्त्रण में रखता है.
और इसे खाने से तनाव भी कम होता है.
यह डायबीटीज में भी आपको काफी फायदा पहुंचाता है.
अश्वगंधा पाचन तन्त्र के लिए भी बहुत अच्छा होता है.
अश्वगंधा शरीर में आयरन को बढ़ा देता है. हर दिन तीन बार 1-1 gram सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है.
इसे खाने से बालों का कालापन बढ़ जाता है.
इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ जाती है.
टीबी में भी अश्वगंधा बहुत फायदा पहुंचाता है.
अश्वगंधा याददाश्त में भी फायदा पहुंचाता है.
#अश्वगंधा के कुछ नुकसान:
अश्वगंधा के ज्यादा सेवन से ज्यादा नींद आती है.
जिन लोगों को अल्सर की समस्या हो उन्हें खाली पेट में या केवल अश्वगंधा कभी नहीं खाना चाहिए.
किसी बीमारी के समय भी अश्वगंधा का सेवन कर रहें हों, तो यह दूसरे दवाओं के असर को क्षीण कर सकता है.
जिन लोगों को अश्वगंधा खाने से बुखार हो जाता हो, उन्हें अश्वगंधा नहीं खाना चाहिए.
गर्भवती स्त्रियों को अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए.
उन स्त्रियों को भी अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिये, जो अपने बच्चे को स्तनपान करा रही हों.


Note – अश्वगंधा के प्रयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें, अन्यथा यह आपको नुकसान भी पहुँचा सकता है.


इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्‍तविकता सुनिश्‍चित करने का सिर्फ प्रयास किया गया है । हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्‍सक से अवश्‍य संपर्क करें। हमारा उद्देश्‍य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्‍सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है।हमारी जानकारी-आपका विचार.आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है, आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है.


यह जरुर पढे- यह जानकारी आपको उपयोग करने से पहेले डाक्टरसाहब की सलाह लेनी चाहिए बिना डाक्टरसाहब की सलाह यह जानकारी आप पर गलत हो सकती है हरेक का शरीर अलग-अलग एलर्जी वाला होता है

Comments

Popular posts from this blog

जीवनोपयोगी प्रश्नोत्तरी

घर मां रोज बरोज वपराश मा लेवाता खाद्य पदार्थों नी खरीदी पहेला तेनी भेळसेळ केवी रीते चकासवी? जाणवा माटे.

बजार मां मलता तैयार खोराक खाता पहेला तेनी सत्यता जाणो.